लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में शीघ्र होगी : राजकुमार राज 

Advertisements

लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में शीघ्र होगी : राजकुमार राज 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का आएगा प्रस्ताव, युवा नेतृत्व का होगा चयन, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभावक की भूमिका में रहेंगे

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार राज ने बताया किकी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र ही रांची में बुलाई जाएगी। बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव लाया जाएगा। राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी न एक राजनीतिक संगठन है बल्कि विश्वास संघर्ष और समर्पण की जीवंत पहचान है। राज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और सुझाव के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भविष्य और वर्तमान की समीक्षा करने के बाद पूरे देश भर में पुनः पार्टी के विस्तार और संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश भर में हैं। आवश्यकता इस बात की है कि युवा नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आगे बढ़े। साथ ही वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभावक की भूमिका में अपना संरक्षण पार्टी को देते रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top