लोदना में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Advertisements

लोदना में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :

लोदना स्वामी विवेकानंद चौक पर नागरिक एकता मंच के द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पूर्ण मर्यादा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तस्वीर पर माला अर्पण से हुई, जिसे नागरिकता मंच के संस्थापक सुरेश प्रसाद गुप्ता ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, विचारक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन, वेदांत और योग का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया। उनके ऐतिहासिक भाषणों ने दुनिया भर में ख्याति पाई, विशेष रूप से 1893 में शिकागो के धार्मिक विश्व सम्मेलन में।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जो धर्म इंसान को इंसान से लड़ता है और इंसानों की हत्या करवाता है, ऐसे धर्म को वे नहीं मानते। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वामी विवेकानंद के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर समाज का कल्याण करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top