लोदना के सेवानिवृत्त कोलकर्मियों को किया सम्मानित, ससम्मान दी विदाई

Advertisements

लोदना के
सेवानिवृत्त कोलकर्मियों को किया सम्मानित, ससम्मान दी विदाई
डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : लोदना क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों से सेवानिवृत्त हुए कोलकर्मियों को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस माह में लोदना क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों से 7 पुरुष और 1 महिला सेवा निर्वित हुए। सभी सेवा निर्वित कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, कलाई घड़ी, ट्राली बैग, प्रशस्ति पत्र एवं मिठाई का डब्बा उपहार स्वरूप दिया गया।
महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा और क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) दीपक कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर बड़ा बाबू राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार साव, लालटू रजवार, मुरली भुईया, हीरु, सुमित कुमार, किशोर महतो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top