लोधरिया डाका कांड का टुंडी पुलिस ने किया उद्भेदन, मुख्य सरगना अनिल मुर्मू गिरफ्तार

Advertisements

लोधरिया डाका कांड का टुंडी पुलिस ने किया उद्भेदन, मुख्य सरगना अनिल मुर्मू गिरफ्तार

डीजे न्यूज टुंडी, धनबाद  : टुंडी पुलिस ने विगत 23 अक्टूबर को लुकैया जलापूर्ति योजना के तहत लोधरिया में बन रहे जल मीनार परिसर में कार्य करने वाले मजदूर एवं ठेकेदार के मुंशी को अग्नेयास्त्र के बल पर बंधक बनाकर मारपीट करने एवं उन लोगों से नगदी सहित मोबाइल एवं 500 केवीए का टांसफार्मर लूट कांड का मुख्य सरगना मनियांडीह थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी अनिल मुर्मू को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार करके लुट कांड का उद्वेदन करने में सफलता मिली है। घटना के संबंध में टुंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि कि 23 अक्टूबर 2024 की रात 15-20 की संख्या में आए सशस्त्र अपराध कर्मियों द्वारा लोधरिया पेट्रोल पंप के ठीक सामने स्थित निर्माणधीन पानी टंकी के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर के क्वाईल को सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट कांड को अंजाम दिया गया था। कुछ घटना में अपराध कर्मियों द्वारा कई मोबाइल की भी लूटी गई थी।

बीते रविवार को उस कांड के मुख्य सरगना मनियांडीह थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी अनिल मुर्मू पिता कंदन मुर्मू को पुलिस द्वारा बड़े ही नाटकीय ढंग से लूट गए मोबाइल के साथ रविवार के शाम कोलहर मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। लूया गया मोबाइल पुलिस के सर्भिलंस पर था मोबाइल को ट्रैक करते हुए उसे पकड़ा गया। टुंडी सब डिवीजन के विद्युत अभियंता के आवेदन पर टुंडी थाना कांड संख्या 97/2024 दिनांक 20/10/2024 धारा 324(5) 310 (2) बीएनएस दर्ज है। इस घटना का मुख्य अभियुक्त अनिल मुर्मू को अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव, अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद तथा अंजन मंडल की टीम को अनिल मुर्मू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को जेल भेज दिया गया। अभिरक्षा में मंडल कारा धनबाद भेजा गया।टुण्डी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि लोधरिया डाका कांड के मुख्य अभियुक्त अनिल मुर्मू द्वारा कांड में संलिप्त सभी अपराधियों के संबंध में बताया गया है बहुत जल्द सभी सलाखों के पीछे होंगे।खबर बनाकर दे

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top