Advertisements




लेखापाल को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लेखापाल सह प्रधान लिपिक सुनील कुमार महतो के सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही कॉलेज के रसायन शास्त्र के व्याख्याता प्रोफेसर राजकुमार महतो के अन्यत्र नौकरी लग जाने पर उन्हें भी विदाई दी गई । प्राचार्य डॉक्टर राकेश कुमार महतो, प्रोफेसर विशेस्वर महतो, प्रोफेसर वरुण कुमार सरकार, प्रोफेसर अरुण कुमार महतो , प्रोफेसर अकबर अली खान, प्रो काजी आसिफ अहमद, प्रोफेसर अनिता कुमारी, प्रोफेसर शर्मिष्ठा कुमारी, प्रोफेसर बालेश्वर कुमार , प्रोफेसर शक्ति पद महतो, लालू मोदी, सुजीत महतो, सुशील महतो आदि थे।




