

























































लेबर कोड के खिलाफ संयुक्त मोर्चा की बैठक 27 को

यह कानून मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला है: एके झा
डीजे न्यूज, धनबाद: चार लेबर कोड लागू किए जाने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा की बैठक 27 नवंबर को दिन के सारे 11:30 बजे सरायढेला जगजीवन नगर स्थित बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के प्रांगण में आयोजित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ( इंटक ) के महामंत्री एके झा ने बताया कि केंद्र की वर्तमान सरकार ने चार लेबर कोड को बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तुरंत लागू करने का एक तरफा निर्णय लिया है। यह कानून मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला करता है। संवैधानिक अधिकार पर हमला है। सामाजिक सुरक्षा के मद में प्राप्त सुविधा को पूरी तरह समाप्त करने का कानून है। मजदूरों को बंधुआ मजदूर बना देने का कानून है। मजदूरों के ट्रेड यूनियन राइट को समाप्त करने की दिशा में जन विरोधी कार्रवाई है। यह कानून सिर्फ पूंजी पतियों के हित में है।
इस कानून के खिलाफ गांधीवादी तरीके से लड़ने के अलावे कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि बैठक में विचार विमर्श करने के बाद संयुक्त मोर्चा सर्वसम्मति से अपनी रणनीति बनाने का काम करेगा।



