

लायंस क्लब बलियापुर के पूर्व सदस्य का निधन,
शोक में डूबा बलियापुर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लायंस क्लब बलियापुर के पूर्व सदस्य मोको निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता फटीक सरकार का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार प्रातः अन्य दिनों की तरह वे मॉर्निंग वॉक पर निकले और घर लौटे। उन्होंने घर वाले को चाय बनाने को कहा। इसी दौरान वह कुर्सी पर बैठे और लुढ़क कर गिर पड़े। तुरंत उन्हें इलाज के लिए धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर पाते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ ग ई। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो , भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मनमोहन ग्रोवर, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, उत्तम चौबे, प्रदीप उपाध्याय, दिलीप गोप, लायंस क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल, राकेश मलिक आदि मोको स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। दिवंगत के परिवार में उनकी पत्नी शिखा सरकार तथा दो विवाहिता पुत्री है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विधायक चंद्रदेव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि दिवंगत फटीक मृदुभाषी थे। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया करते थे।
