लातेहार में महिलाएं दो अप्रैल को घेरेंगी प्रखंड कार्यालय : कन्हाई सिंह 

Advertisements

लातेहार में महिलाएं दो अप्रैल को घेरेंगी प्रखंड कार्यालय : कन्हाई सिंह 

डीजे न्यूज, लातेहार : बरवाडीह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि सैकड़ों महिला लाभुकों को नहीं मिलने के खिलाफ जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने दो अप्रैल को प्रखंड कार्यालय घेराव करने का निर्णय लिया है। इस घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों महिला लाभुक शामिल होंगी।

जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने बताया कि जनवरी से लेकर मार्च तक के सैकड़ों महिला लाभुकों को सम्मान योजना के 7500 रुपये खाते में अब तक नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर व्रत की महिलाओं को सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top