
लातेहार के महुआडांड़ में बनी झामुमो की प्रखंड कमेटी, नवीन तिर्की बने अध्यक्ष
निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, महुआडांड़ (लातेहार): झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की महुआडांड़ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नवीन प्रकाश तिर्की को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सहजाद आलम और नवीन तिग्गा, सचिव पद के लिए यहिया अंसारी, संगठन सचिव के रूप में सुमन तिग्गा और सुरजदेव राम, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरदीप टोप्पो को चयनित किया गया। यह गठन लातेहार जिला संयोजक मंडली के निर्देशानुसार किया गया। इसके तहत जिला अंतर्गत सभी पंचायत, वार्ड और समितियों के गठन के बाद 22 मार्च को भेजे गए पत्र के आधार पर प्रखंड और नगर समितियों का चयन किया गया।
नव निर्वाचित प्रखंड कमेटी को दी गई बधाई
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में लातेहार जिला संयोजक प्रमुख श्री लाल मोतीनाथ शाहदेव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व जिला सचिव शमशुल होदा, केंद्रीय सदस्य सह जिला बीस सूत्री सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम, इश्तियाक खान उर्फ पप्पन, पूर्व केंद्रीय सदस्य महिला मोर्चा अनिता मिंज, पूर्व युवा जिला सचिव परवेज़ आलम, पूर्व सदर सह समाजसेवी परवेज़ आलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य इग्नेशिया केरकेट्टा, पूर्व मुखिया ब्रिजनिया कुजूर, पूनम गिद्ध, दयावंती तिर्की, पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष सैफ अली, पूर्व युवा उपाध्यक्ष प्रवीन कुजूर, राजू जफर, शहजाद हुसैन, इम्तियाज खान, मुन्तजिर आलम, कुजूर अली असगर, मेंहदी हसन, रोज़न मियां, लक्ष्मण जायसवाल, शमशाद अंसारी, जावेद अख्तर, मनव्वर आलम समेत कई अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।