Advertisements




लंबित मामलों को निष्पादित करने का निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को जिला इम्पावर्ड कमिटी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपायुक्त ने उच्च न्यायालय एवं सिविल न्यायालय, धनबाद में लंबित मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने सरकारी अधिवक्ता को हर सोमवार को लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ में सभी अंचल अधिकारियों को उच्च न्यायालय एवं सिविल कोर्ट धनबाद में लंबित मामलों का निष्पादन करते हुए शुक्रवार तक लंबित मामलों की संख्या शून्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप समाहर्ता प्रभारी विधि शाखा मुकेश कुमार बाउरी, सरकारी अधिवक्ता अमरेन्द्र सहाय, लोक अभियोजक अवधेश कुमार, सहायक लोक अभियोजक समित प्रकाश, सत्येन्द्र राय, गौरव कुमार मौजूद रहे।



