लालपुर में दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ मतदान डीसी व एसएसपी ने पंचायत में शामिल कराने का दिया भरोसा

Advertisements

लालपुर में दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ मतदान

डीसी व एसएसपी ने पंचायत में शामिल कराने का दिया भरोसा

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम से हटाकर पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर लालपुर तथा केंदुआडीह के ग्रामीणों ने वर्ष 2010 और 2015 में हुए नगर निगम चुनाव का बहिष्कार किया था। इस बार भी यही मुद्दा उठा और सुबह मतदान शुरू नहीं हो सका।


इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मुलाकात की। वरीय अधिकारियों ने एक माह में लालपुर और केंदुवाडीह को पंचायत मे शामिल कराने का आश्वासन दिया।  साथ ही दो-तीन दिनों के अंदर राज्य सरकार को अनुसंशा पत्र जिला से भेजने का भरोसा दिया गया।  इसके बाद दोपहर 1 बजे के बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में महापौर और पार्षद हेतु मतदान सुचारू रूप से प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर सीओ बाघमारा गिरजानंद किस्कू,  सीओ पुटकी विकास आनंद,  बीडीओ और पुलिस पदाधिकारी मौज़द रहें ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top