लालधन महतो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत 

Advertisements

लालधन महतो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत 

गिरिडीह बंद के समय जीटी रोड घनघरी में पुलिस गोलीकांड में हुए थे शहीद 

लालधन महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को बेको में जन संकल्प सभा

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : गुरुवार को घनघरी गांव में आयोजित ग्रामसभा में कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने कहा कि शहीद लालधन महतो एक साधारण गरीब किसान परिवार से थे और समाज में बदलाव लाने की गहरी आकांक्षा रखते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखते हुए बच्चों को शिक्षित करने का कार्य शुरू किया, ताकि ग्रामीण समाज जागरूक हो सके।

उन्होंने कहा कि उस दौर में इलाके में पुलिस दमन के खिलाफ भाकपा माले का विस्तार हो रहा था। पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर लालधन महतो ने आंदोलन का नेतृत्व किया और दमन के खिलाफ संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में रहे। वर्ष 2002 में भाजपा-बाबूलाल मरांडी सरकार के दौरान गिरिडीह बंद के समय जीटी रोड घनघरी में हुए पुलिस गोलीकांड में 4 अप्रैल को वे शहीद हो गए।

परमेश्वर महतो ने कहा कि लालधन महतो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री और झारखंड में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के लिए चल रहे संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।

मौके पर किसान सभा के प्रदेश सचिव पुरन महतो, प्रखंड कमिटी सदस्य कुमुद यादव, भुनेश्वर महतो, इजराइल अंसारी, रज्जाक अंसारी, सीता देवी, पुजा देवी, भगीया देवी, रेशमी देवी, सरिता देवी, अजंनी देवी, मालती देवी, माला देवी, अजु देवी, मंगरी देवी, शम्भु प्रसाद महतो, धानेश्वर महतो, संतोष कुमार, अजय महतो, जगरनाथ महतो, बसंत कुमार, अर्जुन कुमार, सोहन महतो, फलजीत महतो, जीतु महतो, नीतीश कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

परमेश्वर महतो ने बताया कि 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जीटी रोड स्थित घनघरी मोड़ पर लालधन महतो की आदमकद प्रतिमा पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से बिरसा मुंडा विद्यालय प्रांगण में जन संकल्प सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top