
लाॅ कॉलेज इकाई के अध्यक्ष बने राजा, गौरव मंत्री
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लॉ महाविद्यालय इकाई की बैठक धनबाद में बुधवार को हुई। बैठक में कॉलेज कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष: राजा वर्मा, मंत्री: गौरव त्यागी, उपाध्यक्ष : सावन कुमार, कुमकुम कुमारी, अमन कुमार, साहिल कुमार प्रजापति, सह मंत्री : अंशु महतो, अर्चना कुशवाहा, ओम झा, पीयूष कुमार, रवि सेन, एस एफडी संयोजक : अंजली कुमारी, सह संयोजक : संगीता कुमारी, एस एफ एस संयोजक : साहिल कुमार, सह संयोजक : अभिजीत कुमार मनोनीत किए ग ए हैं। परिषद के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी की देखरेख में इकाई का गठन किया गया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान छात्र- छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम हजारी, अखिल सिन्हा, प्रियंका गोराई , धनबाद नगर विस्तारक हरगोविंद , योगेंद्र त्रिवेदी , हर्ष बर्णवाल, विशाल ओझा, जयेश राठौर मौजूद थे।