कुशवाहा संघ ने मनाई पूर्व सांसद रीतलाल वर्मा की जयंती

Advertisements

कुशवाहा संघ ने मनाई पूर्व सांसद रीतलाल वर्मा की जयंती

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कुशवाहा संघ ने रविवार को पांच बार के सांसद रहे जननायक स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती मनाई। जयंती पर समाज के लोगों ने रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक गिरिडीह स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कुशवाहा संघ गिरिडीह के बैनर तले जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें रीतलाल वर्मा की उपलब्धियां व समाजिक सरोकार से जुड़े उनके द्वारा किए हुए कार्यो को बताया गया।

सर्वजातीय सर्वधर्म के प्रति किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यो को याद करते हुए संघ के पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अगुवाई में कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद दिवाकर और मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित सभी स्वजनों के साथ पुष्प और माला अर्पित करते हुए नमन किया गया। जिला अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद ने समाज के लोगों का समाज के गणमान्य पुरोधाओं के प्रति आज की जो स्थिति है उसपर चिंता जाहिर की। कहा कि आज के नौजवानों व नई पीढ़ी को समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को याद रखने की आवश्यकता है। उनके जो अच्छे विचार और कार्य हैं, उनको समाज में फैलाने की जरूरत है। इस माल्यार्पण सह नमन कार्यक्रम में मनोज वर्मा, हरिनंदन वर्मा, पवन कुमार वर्मा, मोहन वर्मा, सुनील वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, कैलाश वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top