Advertisements

कुम्भ से लौट रही सूमो चरही में ट्रक से टकाराई, तीन श्रद्धालुओं की मौत
प्रयागराज से स्नान कर रांची लौटने के क्रम में हुआ हादसा
डीजे न्यूज, चरही, हजारीबाग : प्रयागराज महाकुम्भ से श्रद्धालुओं को स्नान कराकर लौट रही सूमो सोमवार की सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे खड़े से टकरा गई। इससे सूमो पर सवार रांची के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी रांची के बेड़ों क्षेत्र के रहने वाले थे।
सूमो तेज रफ्तार से आ रही थी। इस क्रम में सूमो अनियंत्रित होकर चरही एनएच पर बिरसा मैदान के पास तीखे मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।