कुजामा लोडिंग प्वाइंट: गतिरोध बरकरार, टकराव की संभावना

Advertisements

कुजामा लोडिंग प्वाइंट: गतिरोध बरकरार, टकराव की संभावना

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): कुजामा लोडिंग पॉइंट पर ट्रक लोडिंग के सवाल पर एक बार फिर गतिरोध उत्पन्न हो गया है। एक तरफ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बिहार कोलियरी कामगार यूनियन, जनता मजदूर संघ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग हैं तो दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के लोग मोर्चा बनाए हुए हैं। दोनों लोग एक दूसरे पर ट्रक लोडिंग के काम को लेकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। प्रबंधन और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो इस लोडिंग पॉइंट पर कभी भी दोनों पक्षों के बीच टकराव की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।  भयंकर हादसा हो सकती है।
बताते हैं कि संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व कर रहे हैं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेता कुंदन पासवान ने आरोप लगाया कि आज हमारे समर्थक ट्रक लोडिंग का काम करना चाहते थे लेकिन माले के  लोगों ने नहीं करने दिया। समर्थकों का काम 2 महीने से बंद है जबकि सोमवार को थाना प्रभारी तिसरा सुमन कुमार एवं परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में तय हुआ था कि इस समस्या का समाधान महामंत्री अरुप चटर्जी, अध्यक्ष सुंदरलाल महतो, मानस चटर्जी, सुरेश प्रसाद गुप्ता के साथ दोनों संगठन के लोग बैठकर फैसला करेंगे। तब तक पूर्व की स्थिति बहाल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जैसे ही हम लोग अपना झंडा हटाए माले की ओर से चेक पोस्ट के समीप  झंडा लगा दिया गया । इसके कारण ट्रक लोडिंग नहीं हो सका। हम लोग फिर से आंदोलन में जाएंगे।
इधर दूसरे गुट के बीसीकेयू एवं माले  समर्थक नेता राजेंद्र पासवान का कहना है   इस तरह का कोई समझौता नहीं हुआ है। आरोप गलत है। हम लोगों का घर उजड़ा है। जब तक हमें 10% ट्रक लोडिंग में हिस्सेदारी हमारे समर्थक को नहीं मिलता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। प्रबंधन और प्रशासन इस समस्या का समाधान करें।
तिसरा थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों लोग अपना अपना तर्क दे रहे हैं। पुलिस विधि व्यवस्था की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इस संबंध में नॉर्थ साउथ कुजामा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने कहा कि दोनों संगठन से बात कर रहे हैं ताकि मामले का समाधान हो सके। कंपनी हित में दोनों लोगों को सोचना चाहिए और आपस में बैठकर समझौता कर लेना चाहिए। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top