कुइया उत्खनन परियोजना में कोयला घोटाला, जांच की मांग

Advertisements

कुइया उत्खनन परियोजना में कोयला घोटाला, जांच की मांग
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :
जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामकृष्ण पाठक ने कतरास मोर स्थित यूनियन कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कुइया उत्खनन विभागीय परियोजना के कोयला स्टॉक में हुई हेरा फेरी और गरबारी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। रामकृष्ण पाठक ने भारत सरकार के सीबीओ अधिकारी, कोल इंडिया के सीबीओ अधिकारी, कोयला मंत्री, धनबाद सीबीआई अधिकारी, आरक्षित अधीक्षक आदि को पत्र देकर इस कोयला घोटाले की जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रामकृष्ण पाठक ने बताया कि 24 फरवरी को कुइया उत्खनन विभागीय परियोजना का कोयला स्टॉक 8 लाख 17 हजार टन दर्शाया गया था, जबकि वहां उतना कोयला नहीं है। उन्होंने कोयला ग्रेडिंग में भी हेरा फेरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनका स्टॉक सही है और आरोप गलत हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top