



कतरासगढ़ पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर का तबादला
समारोह आयोजित कर दी भावभीनी विदाई
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरासगढ़ पोस्ट ऑफिस में शनिवार को आयोजित समारोह में स्थानांतरित पोस्ट मास्टर राजू कुमार बिद को सहकर्मियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। साथ ही नए प्रभारी पोस्ट मास्टर आदित्य कुमार रंजन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजू कुमार बिद ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यहां के सहयोगियों से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने भव्य विदाई समारोह के लिए सभी कर्मचारियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रभारी पोस्ट मास्टर आदित्य कुमार रंजन ने अपने संबोधन में राजू बिद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली को अनुशासित और सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कार्यालय की सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में रोहित कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र हेंब्रम, देवेंद्र कुमार, परितोष तिवारी, काली पदो दत्ता, धनंजय कुमार, सुष्मिता राणा, प्रिया कुमारी, सत्येंद्र नारायण, जितेंद्र उपाध्याय, मुकेश कुमार, भरत रजक, सपन तिवारी, अनिल कुमार, संजय कुमार तर्वे, तुषार चटर्जी, संजय कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, गौरी दत्ता, विनोद कुमार सिंह, प्रिंस गुप्ता, विजय गुप्ता, सुनील शर्मा, मुन्ना सिंह सहित अनेक कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।



