कतरास में संजीव सिंह की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मेयर संजीव बोले-जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

Advertisements

कतरास में संजीव सिंह की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मेयर संजीव बोले-जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): नगर निगम चुनाव में मेयर के पद पर निर्वाचित होने के बाद संजीव सिंह पहली बार कतरास पहुंचे। आभार यात्रा के माध्यम से उन्होंने शक्ति का प्रदर्शन किया और इस दौरान जनसमर्थन का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला।
रविवार को कतरास के भगत सिंह चौक से आभार यात्रा प्रारंभ हुई जो पचगढ़ी के स्टेशन रोड पहुंचकर आम सभा में तब्दील हो गई।

मेयर संजीव ने कहा कि कतरास की जनता का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कतरास क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।
विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड को और बेहतर किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई।

मौके पर पार्षद मधुबाला देवी, पार्षद विनायक रागिनी गुप्ता, पार्षद राममूर्ति सिंह, पार्षद निरुपमा देवी, पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top