




कतरास में मना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक गणगौर सिंधाड़ा उत्सव
मंगल गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मारवाड़ी महिला समिति कतरास के तत्वावधान में शुक्रवार को श्री रानी सती दादी मंदिर में गणगौर सिंधाड़ा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान मारवाड़ी महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुईं और भगवान शंकर एवं मां पार्वती गणगौर की स्थापना कर मंगल गीतों की गूंज से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समिति की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि नवविवाहित महिलाएं विशेष रूप से गणगौर की पूजा करती हैं और यह उत्सव उनके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ाव का अनुभव करती हैं। उत्सव में समिति की अध्यक्ष रितु अग्रवाल के साथ संगीता जालान, प्रियंका चौधरी, मीना अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मीना खैतान, राखी चौधरी, अंशु अग्रवाल, श्वेता खंडेलवाल, रेणु, सुनीता, नूतन, बबीता, सुधा, सुमन, मीतू अग्रवाल, संध्या सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
गणगौर की विदाई 21 मार्च को शाम चार बजे गाजे-बाजे के साथ कतरास नदी किनारे कतरी नदी में की जाएगी।



