Advertisements




कतरास मंडल के भाजपाइयों ने जलाया दीप

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नंदेश्वर मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन एवं मंत्र जाप किया। कार्यकर्ताओं ने दीपों की ज्योति से मंदिर परिसर को आलोकित किया और ऊँकार जप के माध्यम से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महेश पासवान, सूर्य देव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, दिनेश उपाध्याय, विनय पासवान, कृष्णा भुइयां, विजय चौहान, सुधीर सिंह, पिंटू रजक, रवींद्र विजन, मनोज गुप्ता सहित अनेक साथी मौजूद रहे।




