




कतरास मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और अनुशासन से हुए अवगत
बूथ स्तर तक संगठन को बनाएं सशक्त: विधायक शत्रुघ्न
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास मंडल भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। पार्टी के कतरास कार्यालय में आठ सत्रों में चले इस प्रशिक्षण के दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों तक संपर्क स्थापित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने की। संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश राम गुप्ता कर रहे थे। मंडल प्रभारी कुंदन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
वक्ताओं में धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी एवं सोशल मीडिया जिला प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

मौके पर कंचन चौरसिया, भरत शर्मा, प्रिंस शर्मा, दिनेश उपाध्याय, धर्मेंद्र गुप्ता, विवेक हजारी, बलवीर सिंह, सरोज विश्वकर्मा, उषा पटवा, अशोक उरांव, छोटू पासवान, हुलास यादव, इंद्रदेव पासवान, टुनटुन गुप्ता, बबलू बनर्जी, आनंद यादव, मुकेश झा, पिंटर शर्मा, कृष्णा भुइया, चंदन चौहान, अनिल पांडेय, प्रमोद भुइयां, पंकज सिन्हा, रूदल यादव, जानकी देवी, आरती पासवान, रंजीत पासवान, सत्या देवी, शबनम खातून, सुधीर सिंह, सौरभ सिंह, राजकुमार प्रामाणिक, अमित भगत, रोहित दे, पिंटू गुप्ता आदि थे।



