Advertisements





कतरास कॉलेज पहुंचे कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह मंगलवार को कतरास कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि रूटीन निरीक्षण है। अधिकतर कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने के मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्राचार्य भी थे।



