कतरास-बाघमारा-राजगंज की खबरें:-

Advertisements

कतरास-बाघमारा-राजगंज की खबरें:-

बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम के साथ हाथापाई, ब्लाक टू के जीएम ने भागकर बचाई जान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के जमुनिया परियोजना के वी प्वाइंट क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सुरक्षा जीएम मो. हफीजुल कुरैशी के साथ शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने बदसलूकी कर दी। घटना के वक्त सुरक्षा जीएम के साथ ब्लाक टू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार और सीआइएस एफ अधिकारी भी थे। वे लोग चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त किए ग ए सीसीटीवी कैमरों को देखने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैमरा लगाने के लिए सही स्थल का चयन करने गए थे। इसी क्रम में दो दर्जन बाइक पर सवार असामाजिक तत्व वहां पहुंच गए और सुरक्षा जीएम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई करने की कोशिश करने लगे। इस घटना को देख सीआईएसएफ के कमांडेंट व जवान हरकत में आए और अधिकारियो को गाड़ी मे बैठाकर निकल गए।
असामाजिक तत्वों ने भी वाहन का पीछा कर  बाघमारा थाना के समीप सुरक्षा जीएम के साथ हाथापाई कर दिया।  जीएम ने बाघमारा डीएसपी को फोन कर सुरक्षा की गुहार लगाई।  इधर हाथापाई होता देख ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार भागकर बाघमारा थाना घुस गए। इसके बाद बाघमारा पुलिस हरकत मे आई और बाइक सवार से वाहन की चाबी लेकर चालक को सौंप दिया। बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम मो हफिजुल कुरैशी ने कहा की मेरे साथ अभद्र व्यवहार के साथ-साथ हाथापाई भी की गई है। उन्होंने लिखित शिकायत देने की बात कहीं। समाचार लिखे जाने तक बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से थाना में लिखित शिकायत नही दी गई है। वही बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार ने बताया की कैमरा लगाई गई थी जिसमे साफ दिखाई दे रहा था की अवैध वाहन और मशीन परियोजना मे प्रवेश कर अवैध उत्खनन कर रही है। इसीलिए असामाजिक तत्व बार-बार कैमरा को छतिग्रस्त कर दे रहा है। निरीक्षण के क्रम में अवैध धंधेबाज के गुर्गों ने अभद्रता की।
———————————————


ज्वेलर्स दुकानों में सीसीटीवी व अलार्म सिस्टम लगाने का निर्देश

कर्मी व सुरक्षा गार्ड का पुलिस सत्यापन जरूरी

कतरास: कतरास थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के सभी सोना-चाँदी दुकानदारों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने दुकान संचालकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि सभी दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों में वायरलेस अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से लगवाएं और सीसीटीवी कैमरों को अपग्रेड करें, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, चेहरे को ढककर दुकान में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को अंदर आने से रोकने को कहा गया। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं गार्ड का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बिना सत्यापन के किसी को भी कार्य पर नहीं रखा जाएगा।
पुलिस ने बताया कि आने वाले समय में मॉकड्रिल के माध्यम से सराफा दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार रह सके।
——————————————


दो दिनी मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू

राजगंज: स्थानीय पंचायत सचिवालय में डा लाल पैथलैब द्वारा दो दिवसीय मेगा नि:शुल्क शारीरिक जांच शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन राजगंज सहित गलीकुल्ही, लेदोडीह, लाल बाजार, थानाकुल्ही और दलूडीह समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शिविर में मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड एवं थायराइड जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। सभी आए हुए महिला-पुरुषों का पहले पंजीकरण किया गया, इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रक्त के सैंपल लेकर जांच प्रक्रिया पूरी की गई।
उदघाटन पंचायत की मुखिया वंदना बारूई एवं पंसस उर्मिला साव ने की।
पैथलैब के संचालक दुर्गेश तिवारी, संजय राम माहुरी, पंकज कुमार, नीरज कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top