



कतरास-बाघमारा की खबरें:-
सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह मनी गुरु तेग बहादुर की जयंती
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगा जांच शिविर

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के प्रांगण में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर की जयंती एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साक्षी लाला एवं सुप्रिया तिवारी ने हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन समाज और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पित था। धर्मपरायणता के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सच्चे देशभक्त थे। देश प्रेम से बढ़कर मानव जीवन में कुछ नहीं है। महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके जीवन की घटनाओं का अनुसरण करना है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डॉ. शेखर (पीएचसी) तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा उपस्थित रहे। डॉ. शेखर ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा को जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए समय-समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी।
प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया”अर्थात स्वस्थ शरीर ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया।
सफल बनाने में निर्मल कुमार, विकास मल्लिक, सूरज कुमार बेसरा, लक्ष्मी कुमारी एवं सरिता कुमारी, आचार्या विनीता कुमारी, कुमारी नमिता, सुतपा विश्वास, आचार्य अशोक, सुधीर एवं प्रमोद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
————————————————

नेशनल कबड्डी में बाघमारा के तीन खिलाड़ियों का चयन
कतरास: बाघमारा के सम्पूर्ण शिक्षा केन्द्र से जुड़े ‘एकलव्य कबड्डी क्लब’ के तीन खिलाड़ी अंकित कुमार, राजू पासवान और दिव्या कुमारी का चयन नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने बल्कि खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी उन्हें किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी, तो वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
11 अप्रैल से सजेगा नेशनल कबड्डी का मंच

चयनित खिलाड़ी आगामी 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाली नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगे। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि अंकित, राजू और दिव्या अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल बाघमारा, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
मौके पर कबड्डी कोच दिनेश कुमार, प्रेम कुमार , विक्की साव, सुमित कुमार, रमेश कुमार, डोली कुमारी सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।


