क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत संपन्न, जलापूर्ति शुरू

Advertisements

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत संपन्न, जलापूर्ति शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: मुगमा मोड़ के समीप धनबाद के शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए लगाए गए 1000 एमएम व्यास के क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत मंगलवार देर रात में पूरी हो गई। इसके बाद पाइपलाइन से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता जीत कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को युद्ध स्तर पर जेसीबी मशीन एवं पंप के सहयोग ठीक कर दिया है। पाइपलाइन ठीक होने हो जाने के बाद शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top