

क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए 50 साल पहले शुरू हुई दुर्गोत्सव
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): 50 वर्षों से कुइया में मां दुर्गा की पूजा का आयोजन होते आ रहा है। जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आते हैं माता रानी उनके मनोकामना पूर्ण करती है। उक्त बातें पूजा के संयोजक एवं यूनियन के वरिष्ठ नेता प्रहलाद महतो ने मंगलवार को पूजा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 1975 ई से यहां पूजा हो रहा है। इसके पहले यह क्षेत्र काफी अशांत रहा करता था। यूनियन के लोग आपस में लड़ते झगड़ते थे। उस समय अहमदाबाद कोलियरी के मैनेजर मुखर्जी साहब थे। उन्होंने शांति प्रदान करने के लिए पूजा का प्रस्ताव दिया। इसके बाद सब लोग मिलकर पूजा प्रारंभ कराई। पूजा होने से पूरे क्षेत्र में शांति का वातावरण रहता है। कोलियरी हो या ग्रामीण सभी लोग मिलजुल कर एक साथ यहां पूजा मनाते हैं। हालांकि पहले प्रबंधन की ओर से सहयोग मिलता था लेकिन अब ना के बराबर है। यहां के अध्यक्ष खुद परियोजना पदाधिकारी होते हैं। अष्टमी एवं नवमी पूजन कराया गया। आचार्य बलराम चटर्जी और सपन चटर्जी ने पूजन संपन्न कराया। बली पूजा का भी आयोजन किया गया। चारों ओर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। मौके पर समिति के सचिव कैलाश सिंह, निताई माजी, देवरंजन दास ,श्याम बिहारी साह, विजय सिंह, उमाशंकर वर्मा, संतोष मिश्रा आदि थे।
