Advertisements




कर्माटांड़ में तीन दिनी पूजन का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ गांव स्थित ग्राम थान में संथाल आदिवासियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्राम पूजा का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन गांव के लया अनिल किस्कू ने पूजनोत्सव को पारंपरिक विधि विधान के साथ संपन्न कराया। मान्यता है कि ग्राम देवता की पूजा किए जाने से गांव में किसी प्रकार की आपदाएं सामने नहीं आती। मौके पर सोनोत संथाल समाज की केंद्रीय संयोजक रमेश टुडू, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, सुखलाल हेंब्रम, भुवन रवानी, गोपाल किसको, जीतलाल किसको, सज्योति देवी, गीता मुर्मू रस्मोनी देवी, मोहिनी देवी, आरती हेंब्रम, लखीमुनी देवी, सुक्रमणि देवी, मंगली देवी, कमला देवी, सपना देवी, नयन हेंब्रम आदि थे।



