कर्बला रोड में रेलकर्मी के बंद आवास से 12 लाख से अधिक की चोरी

Advertisements

कर्बला रोड में रेलकर्मी के बंद आवास से 12 लाख से अधिक की चोरी

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड स्थित गुरुकुल गली में चोरों ने एक रेलकर्मी के बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित कुणाल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

कुणाल कुमार ने बताया कि वे रेलवे कर्मचारी हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में है। उनके माता-पिता स्वास्थ्य कारणों से घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

चोरी की सूचना मिलने के बाद कुणाल कुमार दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचे। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी टूटी हुई पाई गई। जांच के दौरान करीब 2 लाख रुपये नगद और लगभग 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी जानकार व्यक्ति ने ही घर की स्थिति की जानकारी लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top