कराम गुरु मथुरा हेंब्रम ने मानव सृष्टि पर डाला प्रकाश

Advertisements

कराम गुरु मथुरा हेंब्रम ने मानव सृष्टि पर डाला प्रकाश

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांडेडीह गांव में सोमवार को लालू टुडू की ओर से कराम बिनती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह के पीरटांड से आए कराम गुरु मथुरा हेंब्रम का प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। उन्होंने मानव सृष्टि पर  प्रकाश डाला। गांव के सुख समृद्धि के लिए पूजा की गई । मौके पर संथाली नृत्य व गीत का आयोजन किया गया। महिला पुरुषों ने सामूहिक रूप से सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनु लाल टुडू, प्रदीप हेंब्रम, मालती देवी, सुशीला देवी, मुक्ति देवी समेत सैकड़ों थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top