कपुरिया में पेड़ की टहनी से लटका मिला 25 वर्षीय सुदामा का शव

कपुरिया में पेड़ की टहनी से लटका मिला 25 वर्षीय सुदामा का शव

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :

कपुरिया ओपी क्षेत्र के ओलीडीह बस्ती के समीप स्थित जंगल में सोमवार को पेड़ की टहनी में रस्सी के सहारे 25 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल ग ई। शव का पैर जमीन से सटा हुआ था। इसे देख लोग क ई तरह के कयास लगा रहे थे। शव की पहचान ओलीडीह निवासी सुदाम सिंह के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। पुलिस तहकीकात में जुट ग ई है। शव से उठ रहे दुर्गंध के चलते ग्रामीणों को घटना के बारे में पता चला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top