कपुरिया में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका 

Advertisements

कपुरिया में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कपुरिया पंचायतवासियों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। कपुरिया पंचायत सचिवालय से मुखिया ममता देवी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल ग्रामीण बाइक पर सवार होकर कपुरिया का भ्रमण करते हुए भेलाटांड चौक फिर वहां से वापस कपुरिया पहुंचे। वे हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। इस दौरान इलाका देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो, दिलीप सिंह, नरेश दसौंधी, विनोद हजारी, दीपक महतो, अनिल महतो, आशीष दसौंधी, रामचरित राय, अंकित दसौंधी, धनेश्वर बाउरी, विद्युत हजारी, उमेश महतो, राजेश गोप, शृष्टिधर प्रमाणिक, दीपक सिंह, मनोज गोप, शिवम रवानी, कार्तिक महतो, विपुल दसौंधी, उत्तम बाउरी, चंदन बाउरी, सुनील बाउरी, विनोद बाउरी, सलीम अंसारी आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top