कपिलो मुखिया मुकेश यादव बने मास्टर ट्रेनर, पंचायत सहायकों को देंगे प्रशिक्षण 

Advertisements

कपिलो मुखिया मुकेश यादव बने मास्टर ट्रेनर, पंचायत सहायकों को देंगे प्रशिक्षण 

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। बिरनी प्रखंड के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित कपिलो पँचायत के मुखिया मुकेश यादव को पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया गया है। मुखिया मुकेश यादव को उत्कृष्ट कार्यों, प्रशासनिक दक्षता एवं विकासात्मक सोच को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) के रूप में मुखिया पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देंगे। इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति आएगी। मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि यह चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे कपिलो पंचायत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने अनुभवों के माध्यम से पंचायत सहायकों को बेहतर मार्गदर्शन देंगे और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इनकी कार्य शैली से एक बार नही कपिलो पंचायत छह बार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुआ है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पंचायत के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है। मुखिया मुकेश यादव को पंचायत सहायक सूरज कुमार मोदी, अभिषेक कुमार, लता कुमारी, राजू साव सहित पंचायत वासियों ने बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top