



कोयला चोरी पर कड़ा एक्शन : बीसीसीएल सुरक्षा गार्डों का तिसरा में शक्ति प्रदर्शन
डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : कोयला चोरी और अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीसीसीएल के निजी सुरक्षा गार्डों ने इंस्पेक्टर रामजी पांडेय के नेतृत्व में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान एरिया कार्यालय से एक जुलूस निकाला गया, जो पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को सख्त संदेश देता नजर आया।
यह जुलूस नार्थ तिसरा, साउथ तीसरा, कुजामा, जयरामपुर, जिनागोरा समेत विभिन्न संवेदनशील और अवैध उत्खनन प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरा। जुलूस के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कोयला चोरी के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया गया।

जुलूस के बाद एरिया कार्यालय पहुंचकर इंस्पेक्टर रामजी पांडेय ने सभी सुरक्षा गार्डों को अवैध खनन और कोयला चोरी रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और टिप्स दिए। साथ ही सभी कर्मियों को कोयला चोरी पूरी तरह बंद कराने की शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर एजीएम परवेज आलम, पूनम पांडेय, कौशल कुमार, तनिष्क राणा, सुरेश भुइयां, शमशाद अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


