कोलकर्मियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख, एक अक्टूबर से हुई लागू  

Advertisements

कोलकर्मियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़कर 25 लाख, एक अक्टूबर से हुई लागू  

डीजे न्यूज़ तिसरा, धनबाद :

कोयला कर्मियों के लिए ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कोल इंडिया प्रबंधन ने पत्रांक संख्या — CIL/C5A(PC)/GRATUITY/2174377/1426, 05 जनवरी के माध्यम से सभी इकाइयों को सूचित किया है कि अब ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।

कंपनी ने इसे 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी घोषित किया है।

इसका लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो 1 अक्टूबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

यूनियन के कई नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है, वहीं कुछ नेताओं ने इसे मजदूरों के हक के अनुरूप नहीं बताया है। नेताओं का कहना है कि पिछली बार ग्रेच्युटी 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई थी और यह आकलन दस वर्षों के अंतराल में होता है। ऐसे में इस बार ग्रेच्युटी सीमा कम से कम 40 लाख होनी चाहिए थी।

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय नेताओं संजीव तिवारी और मिथिलेश सिंह ने कहा कि खदानों में काम करने वाले कोलकर्मी रोजाना जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। ऐसे श्रमिकों को और अधिक आर्थिक सुरक्षा की जरूरत है। उन्होंने सरकार और कोल इंडिया दोनों से मांग की कि इस सेक्टर में ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर 40 लाख किया जाए।

कोलकर्मियों का कहना है कि जहां एक तरफ बढ़ोतरी राहत देती है, वहीं दूसरी तरफ यह उनके जोखिम भरे काम और महंगाई के लिहाज से अभी भी पर्याप्त नहीं है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top