



कोलड़ीहा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, टेंपो-कार की भिड़ंत में तीन घायल

डीजे न्यूज़, गिरिडीह :
गिरिडीह के कोलड़ीहा के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल, गिरिडीह में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकदोनी कला निवासी 13 वर्षीय बलवीर कुमार, 35 वर्षीय पिंकी देवी (पति गोपाल प्रसाद) एवं 60 वर्षीय मोदी प्रसाद टेंपो से बनियाडीह से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोलड़ीहा मोड़ के पास सामने से आ रही क्रेटा कार से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार पिंकी देवी को सबसे अधिक चोट लगी है और उनके माथे में गहरी चोट आई है।

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।




