कोल इंडिया के पर्यावरणीय टीम ने लोदना क्षेत्र का किया दौरा पर्यावरण संरक्षण मशीन का किया निरीक्षण, जलापूर्ति कार्य का जायजा लिया

Advertisements

कोल इंडिया के पर्यावरणीय टीम ने लोदना क्षेत्र का किया दौरा

पर्यावरण संरक्षण मशीन का किया निरीक्षण, जलापूर्ति कार्य का जायजा लिया

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):कोल इंडिया के पर्यावरण के टीम बुधवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। टीम ने गेस्ट हाउस, जयरामपूर एकीकृत एनटी एसटी 6 नौ नंबर साइडिंग, कुजामा कोलियरी, लोदना  ग्राउंड व  आउटसोर्सिंग परियोजना वर्कशॉप का दौरा किया।  इस दौरान लोदना कोलियरी स्थित बंद सीआईएसएफ कैंप के छत पर लगे पर्यावरण संरक्षण मशीन  का निरीक्षण किया। टीम ने मशीन से प्रदुषण मात्रा की जानकारी ली और आंकड़ा को डायरी नोट किया। लोदना बंद एक नंबर पीट से श्रमिक काॅलोनियों के लिए आपूर्ति की जा रही पीट वाटर सप्लाई का जायजा लिया।  वही कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना से निकल  रहे ओबी डपिंग व  बगल से चटकारी जोरिया के पानी  बहाव के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नौ नंबर साइडिंग के रेलवे मार्ग  के बगल वाले धमंडी तिसरा  मुहल्ले के समीप घेरा कर पर्दा लगा दिया गया था।  इस सम्बन्ध में लोदना जीएम एके सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण के मामले को लेकर टीम जांच करने आई हुई है। विस्थापन का कोई मुद्दा नहीं है, परियोजना से सटे रहने वाले लोगों का जीवन और स्वास्थ्य पर इसका क्या  प्रभाव पड़ रहा है, उसी की जानकारी लेने आए हैं। टीम में पी राव कुमार व अन्य शामिल थे। मौके पर एजीएम परवेज आलम,  पीओ संजीव कश्यप, अनिल कुमार, शुभम् कुमार, शांतनु सील आदि थे।
इसके पूर्व पर्यावरण की टीम कर्माटांड में बीसीसीएल द्वारा अनुदानित व संचालित हाई स्कूल गई। विद्यालय प्रांगण में लगे फल, फूल, छोटे छोटे पेड पौधे देख कर प्रभावित हुए। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार श्रीवास्तव व सहायक शिक्षक दुर्गेश सहाय ने बताया की नवनिर्मित विद्यालय भवन में एक माह पूर्व शिफ्ट कराई गई हैं।  महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने पढाई के साथ साथ छात्रों के स्वस्थ  जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पेड़ पौधे की देख भाल सही ढंग से करने का निर्देश दिया।
कोल ईंडिया से आए पी रवि कुमार  ने बताया की पहले मैं भी एक शिक्षक रह चुका हूं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे फूल पत्ती की देखरेख और भी बेहतर ढंग से करने की सलाह दी। एमओसीपी मुकुंद स्वावलंबी स्वरोजगार सोसाइटी कार्यालय भी गए। यहां सुनील मोदक, रेशमी देवी आदि ने समिति के बारे में जानकारी दी। महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top