कोडरमा में युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की बैठक, झरिया विधायक रागिनी ने दी आवश्यक निर्देश

Advertisements

कोडरमा में युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की बैठक,

झरिया विधायक रागिनी ने दी आवश्यक निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की बैठक गुरुवार को कोडरमा परिसदन में हुई। बैठक में झरिया विधायक रागिनी सिंह सम्मिलित हुई।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं और उनकी प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा पर्यटन की असीम संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।
उपायुक्त कोडरमा ने झरिया विधायक रागिनी सिंह का गुलदस्ता  व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top