
कोडरमा के सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी
नीतीश कुमार निशांत बने भारतीय टीम के कोच व फिजियो
दिल्ली में आयोजित यू डब्ल्यू डब्ल्यू एशियन बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन, सरिया के रहने वाले हैं
डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित यू डब्ल्यू डब्ल्यू एशियन बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सरिया के नीतीश कुमार निशांत का चयन भारतीय टीम के कोच सह फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में हुआ है। वर्तमान में नीतीश कुमार कोडरमा जिला में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
प्रतियोगिता में भाग ले रहे 22 देशों के खिलाड़ी
यह प्रतियोगिता 23 मई से 25 मई तक चलेगी, जिसमें भारत, जापान, इंडोनेशिया, ईरान, कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, श्रीलंका, नेपाल समेत कुल 22 देशों के लगभग 400 देशी-विदेशी खिलाड़ी, कोच व रेफरी भाग ले रहे हैं।
पहली बार अंडर 15 एवं अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं
बताते चलें कि पहली बार अंडर 15 एवं अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व एशियन चैंपियनशिप का आयोजन तुर्कमेनिस्तान में 2022 में किया गया था।
नीतीश कुमार निशांत को मिली बधाई
नीतीश कुमार निशांत का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में कोच सह फिजियो के रूप में होने पर कोडरमा की उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज, भारतीय ट्रेडीशनल रैसलिंग के सचिव शैलेंद्र पाठक, अध्यक्ष ओमर मुख्तार तंबोली, नवल किशोर ने बधाई दी है। वहीं परिजन एवं मित्र श्वेता बाला, अरुण कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार वर्मा, प्रभाशिस कुंडू, अजय जायसवाल, विजय वर्मा, उमेश, अनिल आदि ने हर्ष एवं बधाई व्यक्त किया है।