मासिक राशिफल : जानें आपके के लिए कैसा रहेगा मार्च

0

डीजेन्यूज डेस्क : मार्च का महीना नवंबर आरंभ हो गया है। आइये जानते हैं कि वर्ष का श्ह तीसरा महीना आपके लिए कैसा रहेगा। अंग्रेजी कैलेंडर का यह 11वां महीना होता है।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। इस महीने यदि आप आलस्य छोड़कर अपने काम समय पर करते हैं और अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतते हैं तो आपके लिए यह महीना शुभ फल देने वाला साबित होगा। माह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं पर खूब धन खर्च करेंगे। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे, लेकिन भूलकर भी किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। माह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी या फिर पेट संबंधी रोग के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति के लिए बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें। भूमि-भवन का क्रय-विक्रय संभव है। घर के किसी प्रिय सदस्य के विवाह तय हो जाने पर खुशियों का माहौल रहेगा। माह के उत्तरार्ध में करिअर-कारोबार की दिशा में अतिरिक्त प्रयास एवं श्रम की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

 

वृष

वृषभ राशि के लिए नवंबर का महीना जीवन से जुड़े कई अवसर को लेकर आ रहा है। सिर्फ आपको इन अवसरों को बगैर समय गंवाए समझदारी के साथ लाभ उठाना है। रोजी-रोजगार से जुड़ा इंतजार खत्म होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने श्रम एवं समझदारी से एक नई पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कामकाजी महिलाओं के समय अनुकूल है। माह के अंत तक वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। माह के तीसरे सप्ताह में धन के लेन-देन को लेकर खूब सतर्क रहें। इस दौरान किसी काम को बहुत सोच-समझकर ही हाथ में लें और जो हाथ में हैं, उसे किसी दूसरे के भरोसे पर न छोड़ें, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। इस दौरान कामकाज में अचानक से अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में धीमे-धीमे कदम बढ़ाएं अन्यथा उतावलेपन पर बनी बात बिगड़ सकती है। सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। साथ ही उसकी सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। माह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा संभव है।

 

मिथुन

मिथुन राशि के लिए नवंबर माह जीवन की तमाम तरह की अड़चनों को दूर करके सफलता के नए द्वार खोलने जा रहा है। मनचाहा पद या प्रमोशन पाने के लिए आपको लोगों के साथ सामंजस्य और प्रेम बनाकर चलना होगा। करिअर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपको अच्छे मौके मिलेंगे। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। माह के मध्य में आपकी मेहनत और प्रयासों के सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। इस दौरान तक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। भूमि-भवन या फिर वाहन से जुड़ा बड़ा सपना पूरा होगा। सत्ता-सरकार से लाभ होगा। महिलाओं की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस माह घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के बड़े मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंधों के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

 

कर्क

कर्क राशि के जातकों को नवंबर के महीने में सेहत और संबंधों के प्रति बहुत गंभीर होना पड़ेगा, अन्यथा बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। माह की शुरुआत में कामकाज को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन इन सबके बीच आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा और इष्ट-मित्रों एवं परिजनों के साथ बहुत सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा कोई बड़ी गलतफहमी आपके निजी संबंधों में दरार डालने का काम कर सकती है। विशेष तौर पर प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। किसी प्रिय चीज की खरीददारी के लिए जेब से अधिक खर्च होने की संभावना है। माह के दूसरे सप्ताह में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। माह के मध्य में राजनीति से जुड़े लोगों कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मनचाहा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ नई चुनौतियां भी सामने होंगी। इस दौरान करिअर हो या कारोबार पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। रोजी-रोजगार पर पूरा ध्यान दें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

 

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिश्रित फलदायक है। माह की शुरुआत जहां कुछ चुनौतियों के साथ होगी तो वहीं माह के उत्तरार्ध में बड़े और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माह की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों को अपने लंबित पड़े कार्यों को समय पर पूरे करने की जरूरत होगी। इस दौरान कार्य के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें, अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। इस दौरान न सिर्फ अपनी बल्कि घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत बड़ी चिंता का सबब बन सकती है। माह के मध्य में आपको करिअर कारोबार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि सफलता के जोश में कोई ऐसा कदम न उठाएं कि बाद में आपको पछताना पड़े। बात करें यदि आपके प्रेम संबंधों की तो माह के मध्य तक आपके प्रेम में उपजी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

 

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस माह आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। माह के पूर्वार्ध में इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी के साथ बातचीत करते समय खूब सावधान रहें। यदि कहीं लाभ की गुंजाईश बनती नजर आए तो आपको अपना संकोच और ईगो दोनों छोड़कर उसे पाने की कोशिश करनी होगी, अन्यथा कोई दूसरा उसका फायदा उठा ले जाएगा। माह के मध्य में अपनी सेहत को लेकर बेहद सावधान रहें। इस दौरान मौसमी बीमारी या किसी प्रकार के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। हड्डी से जुड़े रोग भी उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और सहयोगियों की उपेक्षा से आपका मन दुखी रह सकता है। अनावश्यक चीजों में अधिक धन खर्च होगा। माह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी और उसकी मदद से आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

 

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सुख और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आप नई योजनाओं पर काम करेंगे जो कि न सिर्फ धन लाभ का बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा का भी कारण बनेंगी। आय नए स्रोत बनेंगे और पूरे माह धन का आगमन बना रहेगा। कॅरिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। किसी वरिष्ठ के मार्गदर्शन में बढ़ाया गया कदम भविष्य में अत्यंत लाभकारी साबित होगा। माह के मध्य में आपको अपने परिजनों और पुराने मित्रों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। माता के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद संभव है। सफलता के अहंकार में अपनों की उपेक्षा भविष्य में हानिकारक साबित हो सकती है। इस दौरान खान-पान और सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी की जरूरतों और भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम का मूलमंत्र याद रखना होगा, क्योंकि आप अपनी बुद्धि, विवेक और साहस से सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान आसानी से निकालने में सक्षम हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स एवं जूनियर्स के असहयोग के बावजूद आप अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। भूमि-भवन से संबंधित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर सुलझ जाने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे। माह के मध्य में कामकाज की अधिकता और मौसमी बीमारियों के चलते आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सता सकती है। वहीं माह के उत्तरार्ध में घर-परिवार से जुड़े किसी मामले में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। लव पार्टनर के विश्वास को जीतने के लिए आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

 

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह काफी भागदौड़ वाला साबित होगा। इस माह आपके पास कार्य अधिक और समय कम रहेगा। ऐसे में समय का प्रबंधन और आलस्य का त्याग करके ही आप अपने सभी कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। माह की शुरुआत में आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आपको वर्तमान में चल रहे काम को बगैर प्रभावित किये हुए प्राप्त करना होगा। साथ ही साथ माह के पूर्वार्ध में आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा।, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। माह के मध्य में आपको घर की तमाम जरूरतों पर जेब से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक और पारिवारिक चिंता आप पर हावी हो सकती है, जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी भी देखने को मिलेगी। हालांकि अविवाहित लोगों का विवाह इस माह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और यह विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। माह के अंत में किसी प्रिय के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

 

मकर

यदि छोटी-मोटी चीजों को छोड़ दें तो मकर राशि के लिए यह माह अत्यंत लाभदायक और सफलता के नये द्वार खोलने वाला साबित होने जा रहा है। माह के पूर्वाध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। माह के मध्य में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से सत्तापक्ष से बढ़े लाभ की संभावनाएं बलवती होंगी। हालांकि कारोबार में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा। यदि किसी बड़ी योजना या फिर भूमि-भवन को खरीदने के लिए धन लगाने की सोच रहें हैं तो किसी शुभचिंतक की राय लेना न भूलें। सामाजिक-धार्मिक कार्यों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ  सैर-सपाटे के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर भी निकल सकते हैं।

 

कुंभ

कुंभ राशि के लिए नवंबर का महीना शुभ लाभ लिए है। इस माह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। करिअर और कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। व्यावसायिक उन्नति के सभी प्रयास सार्थक साबित होंगे। हालांकि साझेदारी में व्यापार करने वालों को धन से जुड़ी चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना, आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। माह के मध्य में आपको भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। लंबे समय से बेरोजगार चल रहे लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम सबंधों में आ रही मुश्किलें कम होंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। माह के उत्तरार्ध में घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिश्रित फल वाला रह सकता है। बीते माह से चली आ रही समस्याएं नवंबर माह के पूर्वार्ध में बनी रह सकती हैं, हालांकि माह के खत्म होते-होते इनका समाधान निकल आयेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको इस माह प्रबंधन करके चलना होगा, अन्यथा आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमी आपके तनाव का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए आपको अपने लव पार्टनर पर अपने विचार थोपने की बजाए उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। असंयमित खान-पान और दिनचर्या से आपकी स्वयं की भी सेहत प्रभावित कर सकती है।

 

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *