

























































कलयुग में हरि नाम कीर्तन का विशेष महत्व:आचार्य संदीप शास्त्री

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): कलयुग में हरि नाम हरि कीर्तन का विशेष महत्व है। सप्ताह में एक बार इस्कॉन सेंटर की ओर से पूरे क्षेत्र का नगर भ्रमण करते हैं और हरि कीर्तन के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं। उक्त बातें इस्कॉन सेंटर एमओसीपी के इंचार्ज आचार्य संदीप शास्त्री ने नगर भ्रमण कीर्तन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कीमती समय निकालकर हरि नाम करना चाहिए। कीर्तन करने से जीवन की आशाएं हैं पूर्ण होता है। कीर्तन के माध्यम से सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं और लोगों में सनातन धर्म के प्रति जागृति पैदा करते हैं। हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के उदघोष से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। नगर भ्रमण करते हुए कीर्तन मंडली अलकडीहा बस्ती पहुंची। यहां पर दीपदान उत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर मानिक प्रभु के अलावा अनेक भक्त थे।



