

कलश यात्रा के साथ दो दिनी हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा शुरू
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): खोदोवेली बहालडीह मे आयोजित दो दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का हरि कीर्तन के निमित मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा में 51 कन्याएं कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मुराईडीह स्थित खोदो नदी तट पर पहुंची। यहां बनारस और बिहार से आये यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जलभरण करवाया। इसके बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। यजमान के रूप में सुधीर सिंह, नीतू सिंह हैं।
कलश यात्रा में शामिल धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि इस प्रकर धार्मिक आयोजन से क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सभी को धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि एवं सुखमय जीवन की कामना की। मौके पर उदय चौहान, सुदामा चौहान, सूरज सिंह, अशोक ठाकुर, महेन्द्र चौहान, नारायण चौहान, सुहाना कुमारी, भारती कुमारी, अंचल कुमारी, कुहू कुमार, आकाश कुमार, प्रेम कुमार, शोलू कुमार आदि शामिल हुए।
