कल्पना सोरेन संग हेमंत ने की रामनवमी की पूजा-अर्चना 

Advertisements

कल्पना सोरेन संग हेमंत ने की रामनवमी की पूजा-अर्चना 

प्रभु श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में करें आत्मसात : मुख्यमंत्री

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर , निवारणपुर, रांची में पूरे विधि- विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

 

आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज यहां पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का आज यहां समागम भी हो रहा है। ऐसे में पूरी श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ इस पर्व को मनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

 

तपोवन मंदिर को भव्य बनाने का चल रहा कार्य 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है । इसकी एक अलग पहचान है । अब इसी पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण जा कार्य तेजी से चल रहा है। हम सभी भगवान श्री राम से कामना करें कि इस मंदिर को भव्यता देने का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top