कलेक्ट्रेट के तीन कंट्रोल रूम से रखी जा रही बूथों पर नजर

Advertisements

कलेक्ट्रेट के तीन कंट्रोल रूम से रखी जा रही बूथों पर नजर

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष पुलिस फोर्स तैनात है।

वहीं कलेक्ट्रेट के फर्स्ट फ्लोर पर तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जो धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 1019 बूथ के सीधे संपर्क में है।

एक कंट्रोल रूम धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 39 के लिए, दूसरा कंट्रोल रूम वार्ड संख्या 40 से 55 एवं तीसरा कंट्रोल रूम चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 21 के लिए बनाया गया है।

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान,  घनश्याम दुबे, अंकित वासन व  पुष्कर चंद्र झा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त शिक्षिका तथा महिला बाल विकास पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र के प्रेसाइडिंग ऑफीसर से हर 2 घंटे के अंतराल में सीधा संपर्क कर रिपोर्ट ली जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top