कल सुबह 6 बजे से 22 मार्च सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 0326 – 2311807, 112 है जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता नियंत्रण कक्ष में रहेंगे उत्पाद विभाग के पदाधिकारी सोशल मीडिया पर रहेगी मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर 44 थाना क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी

Advertisements

कल सुबह 6 बजे से 22 मार्च सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

0326 – 2311807, 112 है जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता

नियंत्रण कक्ष में रहेंगे उत्पाद विभाग के पदाधिकारी

सोशल मीडिया पर रहेगी मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर

44 थाना क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी

डीजे न्यूज, धनबाद: ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है।

सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी।

ईद-उल-फितर के अवसर पर 21 मार्च की सुबह 6 बजे से 22 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311807, 112 है।

जिला नियंत्रण कक्ष में सभी उत्पाद निरीक्षक एवं अवर उत्पाद निरीक्षक भी रहेंगे। जो उत्पाद विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

ईद-उल-फितर के अवसर पर धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारी तथा चलंत दस्ता रहेगा।

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता

पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

44 थाना क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी

ईद-उल-फितर के अवसर पर लोयाबाद, जोगता, बाघमारा, बरोरा, निरसा, चिरकुंडा कुमारधुबी, तोपचांची, हरिहरपुर, धनबाद, बैंक मोड़, जोरापोखर, सिंदरी, बलियापुर, गोविंदपुर, कतरास, झरिया, महुदा, तिसरा, गोविंदपुर, टुंडी सहित 44 थाना क्षेत्र में प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

ईद-उल-फितर के अवसर पर सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, लोक शांति या विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर पुलिस के सोशल मीडिया मोनिटरिंग सेल की विशेष निगरानी रहेगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत एवं नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त आदेश में विधि व्यवस्था एवं प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सभी राजपत्रित पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में घोषित अवकाश की अवधि के दौरान भी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। साथ में सभी कोटि के पुलिसकर्मियों का अवकाश भी स्थगित रहेगा।

संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top