किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ : देवघर उपायुक्त

Advertisements

किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ : देवघर उपायुक्त

डीजे न्यूज, देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत चल रही तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक निर्माण तथा डीप बोरिंग योजनाओं की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत पंपसेट और मिनी ट्रैक्टर के लिए प्राप्त आवेदनों की जल्द जांच कर उनका अनुमोदन करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में चल रही सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top