Advertisements




किसानों को जैविक खाद और कीटनाशक बनाने की सिखाई विधि

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : मधुबन पंचायत भवन में मधुबन पैक्स के सहयोग से आयोजित किसानों के लिए शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जैविक खाद और कीटनाशक बनाने की विधि सिखाई गई है।अब वे घरेलू नुस्खे से कीटनाशी बनायेंगे और इसका उपयोग खेतों में फसल उगाने में करेंगे। शिविर में किसानों को गोबर से जैविक खाद बनाने के तरीके बताए गए। साथ ही निम का पत्ता, गौ मूत्र, मिर्च और लहसुन से कीटनाशी बनाने का तरीका बताया गया। पैक्स प्रबंधक मोहन कर्मकार ने बताया कि 30 किसानों को यहां प्रशिक्षण दिया गया है। बीटीएम अमित कुमार और मैनेजर सुभाष चंद्र, डेगलाल महतो, मोहन कुमार आदि शामिल थे।




