किसान और मजदूरों के विरोधी है केंद्र सरकार: आनंद महतो

Advertisements

किसान और मजदूरों के विरोधी है केंद्र सरकार: आनंद महतो

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को बलियापुर पूर्वी पंचायत सिंघीयाटांड़ में हुई। अध्यक्षता  प्रखंड सचिव गणेश महतो ने की। पार्टी के पॉलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसान, मजदूर एवं आम जनों के हित में बनाए गए कानून को कॉर्पोरेट घराने के इशारे पर संविदा में परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को गरीब, किसान, मजदूर विरोधी बताया। इसके विरुद्ध जनता को गोलबंद करने पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता जनार्दन प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण इलाके में रोजगार सृजन करने वाली मनरेगा जैसी कानून को कॉर्पोरेट घराने के इशारे पर परिवर्तित कर जी राम जी योजना बना दिया गया। जिससे ग्रामीण इलाके में रोजगार की गारंटी अब नहीं रही। वक्ताओं में कार्तिक प्रसाद, आनंदमई पाल, सुधीर महतो, मजीद खान, सुभाष मंडल, हीरालाल मोदक, रफीक अंसारी, बबलू महतो, राजाराम रजक, सुरजीत चंद्र, विजय राम, अमित बनर्जी, काशीनाथ मंडल आदि थे।  बैठक का संचालन देवाशीष पांडे कर रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top