Advertisements



किन्नर समाज की छठ पर्व के प्रति आस्था,
जिला आइकान श्वेता किन्नर ने किया छठ,
विधि विधान के साथ अस्ताचलगामी व उदयीमान सूरज देव को अर्घ्य अर्पण किया
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): छठी मईया की महिमा अपरंपार है। लोक आस्था के इस महापर्व के प्रति सभी की आस्था जुड़ी हुई है।
जामाडोबा किन्नर समाज ने भी इस बार छठ पर्व बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया। अखिल भारतीय किन्नर समाज के प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी के शिष्यों ने छठ का महापर्व किया। श्वेता किन्नर और विभा किन्नर ने दामोदर नदी स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। मंगल कामना की प्रार्थना की।
