


खुद्दी पूजा समिति ने तिसरी में स्थापित की बापू की प्रतिमा
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह:
तिसरी प्रखंड के खुद्दी गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई। तिसरी प्रखंड में महात्मा गांधी की यह दूसरी प्रतिमा है। इसके पहले 1995 में धनवार के पूर्व विधायक गुरसहाय महतो द्वारा विधायक निधि से तिसरी प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बहरहाल महात्मा गांधी की जयंती पर खुद्दी में बापू की प्रतिमा का अनावरण तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार और तिसरी दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत के हाथों किया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति खुद्दी के अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद यादव, सचिव सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद,सेवानिवृत शिक्षक खिरोधर प्रसाद, शिक्षक अर्जुन यादव, राजू यादव , त्रिभुवन यादव ,टिंकू विश्वकर्मा,बुधन यादव सहित 18 मौजा के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामचंद्र यादव ने कहा कि गांधी जी के विचार पर आज चलने की आवश्यकता है। हरेक व्यक्ति को सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का अनुसरण करना चाहिए।
